सरकार के खिलाफ चेतावनी महारैली की तैयारियां को लेकर बैठक
श्रीगंगानगर में राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर 12 जनरी को राजधानी जयपुर में आयोजित चेतावनी महारैली की तैयारी जोरों पर है । इस संबंध में महासंघ की जिला शाखा की एक बैठक शिक्षक भवन पुरानी आबादी में जिलाध्यक्ष अशोक कलवानिया और जिला मंत्री राधेश्याम यादव की संयुक्त अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जिले से महासंघ के घटक संगठनों से महारैली में शामिल होने वाले कर्मचारियों की संख्या का आंकलन किया गया और अलग अलग व्यवस्थाओ की जिम्मेदारी तय की गयी।
महासंघ के संरक्षक श्याम गोस्वामी और प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों और सात संकल्पों को लेकर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। श्रीगंगानगर जिले से हजारों की संख्या में कर्मचारी महारैली में शामिल होंगे।

No comments