सरकारी राशन की दुकानों पर अब नहीं होगी हेराफेरी - ब्लूटूथ से जुड़ेंगी पोस मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटे
राजस्थान में सरकारी राशन केन्द्रों से गेहूं कम मिलने की झंझट अब हमेशा के लिए खत्म होने वाली है। गरीब परिवारों को गेहूं वितरण में होने वाली गड़बडिय़ों को रोकने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने यह नवाचार किया है।
इसके तहत अब राशन की दुकानों पर रखी जाने वाली पोस मशीन और गेहूं तोलने वाले कांटे को ब्लूटूथ के जरिए आपस में जोड़ दिया जाएगा।
इस नई तकनीक के आने के बाद दुकानदार चाहकर भी तोल में हेराफेरी नहीं कर पाएगा, क्योंकि अब 10 या 20 ग्राम गेहूं की चोरी भी मशीन तुरंत पकड़ लेगी। फरवरी से गेहूं वितरण में इसी मॉडल को अपनाया जाएगा।

No comments