अब आधार कार्ड बनवाना हुआ महंगा, 25 रुपये ज्यादा देनी होगी फीस
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार पीवीसी कार्ड बनवाने की फीस बढ़ा दी है. अब लोगों को इसे बनवाने के लिए 25 रुपये ज्यादा देने होंगे. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का कहना है कि कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाले मैटेरियल, प्रिंटिंग और सुरक्षित डिलीवरी की लागत बढ़ गई है, इसी वजह से शुल्क बढ़ाया गया है. आपको बता दें कि इस कार्ड को बनवाने के लिए 50 रुपये की बजाय 75 रुपये चुकाने होंगे. यह नई फीस 1 जनवरी 2026 से लागू हो चुकी है.

No comments