हेल्थ डिपार्टमेंट ने 900 से ज्यादा डॉक्टर्स को पोस्टिंग दी:तीन महीने से चल रहे थे एपीओ
राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने देर रात दो अलग-अलग सूची जारी कर 900 से ज्यादा डॉक्टर्स को पोस्टिंग दी है। ये डॉक्टर्स पिछले 3 महीने या उससे ज्यादा समय से एपीओ चल रहे थे। इन डॉक्टर्स को सरकार बिना काम किए पिछले कई महीनों से करोड़ों रुपए वेतन-भत्ते के तौर पर दे रही थी। इसमें अधिकांश डॉक्टर्स किसी न किसी विषय पर पीजी कर चुके हैं।
मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से जारी इस लिस्ट में कुल 956 डॉक्टर्स को नियुक्ति दी है। इसमें एनेस्थिसिया, दंत रोग, जनरल सर्जरी, गायनी, टीबी, स्किन, ऑर्थो, आंखों सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर्स शामिल है।
इन डॉक्टर्स को प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बनी सीएचसी, उप जिला हॉस्पिटल, जिला हॉस्पिटल, सेटेलाइट हॉस्पिटल समेत अन्य बड़े हॉस्पिटलों में लगाया गया है।

No comments