Breaking News

क्रेडिट कार्ड का एक लाख का कर्जा चुकाने के लिए ज्वैलरी शॉप से 4 किलो चांदी ले उड़ा, पुलिस ने यूं दबोचा


नारायण विहार थाना पुलिस और जिला विशेष टीम जयपुर दक्षिण ने ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। वारदात में काम में ली गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उस पर क्रेडिट कार्ड का एक लाख रुपए कर्जा हो गया था जिसके चलते उसने ज्वैलरी शॉप में चोरी की वारदात की।
नारायण विहार थाना पुलिस के अनुसार 2 जनवरी को थाना इलाके में ज्वैलरी शॉप में साइड की दीवार तोड़कर चांदी के जेवर चोरी किए गए थे। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी खंगाले और पुख्ता पहचान होने के बाद सिरसी रोड निवासी विकास कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। 

No comments