Breaking News

बोर्ड एग्जाम से पहले 1644 हिंदी लेक्चरर के तबादले:अवकाश के दिन जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट

राजस्थान में बोर्ड परीक्षा में अब महज एक महीना बाकी है, लेकिन शिक्षा विभाग ने ऐसे समय में तबादलों की झड़ी लगा दी है। शनिवार को अवकाश के दिन सुबह करीब पौने आठ बजे 1644 हिन्दी लेक्चरर की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। अब अन्य सब्जेक्ट की ट्रांसफर लिस्ट भी जल्द आ सकती है। इससे पहले माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने चार सौ से अधिक प्रिंसिपल के तबादले किए थे। 
विभागीय सूत्रों के अनुसार हिन्दी के बाद अन्य विषयों के लेक्चररों की भी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट जारी की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले स्कूलों में पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होगी। 

No comments