Breaking News

अवैध खनन के खिलाफ राजस्थान सरकार का सख्त एक्शन, लाखों का जुर्माना वसूला

राजस्थान सरकार द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत भरतपुर जोन में बड़ी सफलता मिली है। खनिज विभाग की टीम ने रुपवास तहसील के तिर्गरा खोरी गांव स्थित बंशीपहाड़पुर क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन, पम्पयुक्त ट्रैक्टर और एक ट्रोला जब्त किया है। जब्त की गई मशीनरी को पुलिस थाना रूदावल की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है।
अब तक जोन में एक पोकलेन मशीन सहित कुल 56 वाहन एवं मशीनरी जब्त की जा चुकी है। साथ ही अवैध खननकर्ताओं से 29 लाख 55 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल कर राजकोष में जमा कराई गई है। 

No comments