बीकानेर में छाया घना कोहरा, ठिठुरन बढ़ी
बीकानेर में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित कर दी है, लेकिन नौंवी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए भी स्कूल जाना आसान नहीं रहा। स्कूलों का समय सुबह 10 बजे का है, लेकिन उस वक्त भी पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहता है।

No comments