Breaking News

कोहरे में ट्रोला और डंपर की भिड़ंत, 5 घंटे जाम रहा मेगा हाईवे


चूरू में घने कोहरे के कारण मेगा हाईवे पर बुधवार सुबह रणधीसर फांटे के पास ट्रोला और डंपर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रोला सड़क पर पलट गया, जबकि डंपर सड़क से नीचे जाकर पलटी खा गया। हादसे में डंपर चालक विजय कुमार जाट निवासी शोभासर गंभीर रूप से घायल हो गया। रतनगढ़ से एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण ट्रोले में भरी ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे मेगा हाईवे पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सुबह करीब 6 बजे हुए हादसे के बाद लंबा जाम लग गया और दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं। यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

No comments