रेवाड़ी पुलिस इंटर स्टेट चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
रेवाड़ी पुलिस ने इंटर स्टेट गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो राजस्थान के 10-10 हजार के इनामी बदमाश हैं। बदमाशों ने रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और राजस्थान में घरों को अपना निशाना बनाया है। चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। हरियाणा और राजस्थान पुलिस को आरोपियों की तलाश थी।

No comments