डिलीवरी बॉय ने बजा दी गलत फ्लैट की घंटी, सिक्योरिटी गाड्र्स ने धुना
ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय और सोसायटी के सिक्योरिटी गाड्र्स के बीच बवाल हो गया. दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि गलत फ्लैट की घंटी बजाने पर डिलीवरी बॉय और गाड्र्स के बीच बहस हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.
पूरा मामला बीटा-2 कोतवाली एरिया स्थित निम्बस पार्क व्यू सोसायटी का है. सोसायटी के मुख्य गेट पर देर रात सामान देने आए डिलीवरी बॉय ने एक गलत फ्लैट की घंटी बजा दी. ऐसे में फ्लैट मालिक को बुरा लगने पर उसने सुरक्षा गार्ड से शिकायत की.

No comments