Breaking News

शादी में पहुंची पुलिस तो बदल दी दुल्हन


कोटा जिले के एक कस्बे में नाबालिग की शादी होने का मामला सामने आया है। इसमें गौर करने की बात ये है कि इस विवाह की सूचना पर पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन इसकी भनक लगते ही परिजनों ने दुल्हन को ही बदल दिया और टीम के सामने दूसरी महिला को दुल्हन बताकर पेश कर दिया।
ऐसे में टीम ने मौके पर मौजूद दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की और उसे बालिग पाकर वहां से लौट गई। आरोप है कि टीम के जाने के बाद परिजनों ने नाबालिग की शादी करवा दी।

No comments