जयपुर-चेयरमैन ने महिलाओं के दुपट्टे हटाकर जांच पर लगाई फटकार
राजस्थान में आज से चार दिन तक शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी।। लेवल-1 के लिए एग्जाम आज सुबह 10 से 12.30 बजे तक हो रही है। सुबह 8 से 9 बजे तक परीक्षा के लिए एंट्री हुई।
इस दौरान जयपुर के सुभाष चौक के एक परीक्षा केंद्र पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज भी पहुंचे। जानकारी के अनुसार उन्होंने महिला कैंडिडेट की दुपट्?टा हटाकर जांच पर कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। प्रदेश के सभी 14 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद एंट्री दी गई। मेटल के बटन वाले कपड़ों, हाथ में बंधे धागे और गले की चेन को खुलवाने के बाद ही प्रवेश दिया गया।

No comments