राजस्थान में जारी हो रहे फेक ट्रैफिक ई-चालान:मैसेज के जरिए भेज रहे लिंक
राजस्थान में फेक ट्रैफिक ई-चालान के जरिए साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। मोबाइल पर मैसेज में ई-चालान भरने का लिंक भेज साइबर फ्रॉड का शिकार बना रहे है। राजस्थान पुलिस की ओर से सतर्क रहने के लिए आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
डीआईजी विकास शर्मा ने बताया- राजस्थान पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियमों को तोडऩे पर ई-चालान की कार्रवाई की जाती है। ट्रैफिक ई-चालान को ही साइबर क्रिमिनल्स ने फ्रॉड का नया तरीका बना लिया है। साइबर क्रिमिनल्स आमजन के मोबाइल पर ट्रैफिक ई-चालान का मैसेज भेज रहे है। मैसेज में भेजे लिंक के जरिए ई-चालान भरने का दबाव बनाते है।

No comments