माता वैष्णो देवी में फंसे भक्तों के लिए रेलवे ने शुरू कीं स्पेशल रेस्क्यू ट्रेनें
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई भारी बर्फबारी और बारिश के कारण सड़क और हवाई मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद होने और उड़ानों के रद्द होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटरा और जम्मू में फंस गए थे। इसी 'बैकलॉगÓ को खत्म करने के लिए रेलवे ने मोर्चा संभाला है।
कटरा-श्रीनगर स्पेशल: फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए कटरा और श्रीनगर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त एसी कोच जोड़े हैं, ताकि वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को भी कंफर्म सीट मिल सके।

No comments