राजस्थान में पतंगों से सजे मंदिर, डुबकी लगा रहे भक्त
राजस्थान में आज मकर संक्रांति पर्व पर सुबह से मंदिरों में भीड़ है। एकादशी वाले विशेष संयोग के साथ आज का पर्व काफी खास है। जयपुर में भगवान गोविंद देवजी को सोने की पतंग चढ़ाई गई है।
परकोटे वाले गणेशजी के मंदिर में भी पतंगों से सजावट की गई है। गलता तीर्थ में श्रद्धालु सुबह से ही डुबकी लगा रहे हैं।
पतंगबाजों के लिए भी आज सबसे बड़ा दिन है। सुबह से ही जयपुर के परकोटे से दूसरे इलाकों में छत्तों पर म्यूजिक बजने लगा है। पतंगबाजों ने पंतगें लंबी कर ली हैं। हालांकि, आर्मी डे परेड की तैयारियों के चलते 5 कि.मी. में नो काइट जोन रहेगा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार हवा की स्पीड भी कम रहेगी। इससे पतंग उड़ाने वालों को परेशानी हो सकती है।

No comments