राजस्थान में बारिश, 23 जिलों में घने कोहरे-शीतलहर की चेतावनी
राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बाद बारिश शुरू हो गई है। डीग में गुरुवार सुबह-सुबह रिमझिम बारिश हुई। सीकर, कोटा, जैसलमेर, करौली, अलवर सहित तमाम जिलों में भी गुरुवार सुबह कोहरा रहा। कई रूट की गाडिय़ां एक से तीन घंटे लेट चल रही हैं।
सर्दी के चलते प्रदेश के 27 जिलों में गुरुवार को भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जोधपुर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।
आज गुरुवार को 23 जिलों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। सीकर, झुंझुनूं, जयपुर समेत 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट है।

No comments