Breaking News

खड़ी पिकअप से टकराई रोडवेज बस, 25 घायल

कोटपूतली में घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और पिकअप में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गए। हादसा जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पावटा के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुआ।
हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें पावटा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रोडवेज ड्राइवर किरण कुमार सहित तीन को जयपुर रेफर किया गया है।

No comments