राजस्थान रोडवेज पर आए संकट को रिटायर्ड ड्राइवरों की फौज करेगी कम
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त ड्राइवरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, परिवहन निगम के रिटायर्ड ड्राइवरों को एक बार फिर रोजगार देने की तैयारी करने जा रही है। निगम ने ड्राइवरों की भारी कमी को देखते हुए रिटायर्ड कार्मिकों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर दोबारा नियुक्त करने का निर्णय लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवरों की कमी के कारण कई बसें नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही थीं। इससे निगम को बड़े पैमाने पर राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा था, लिहाजा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से यह फैसला लिया गया है।

No comments