Breaking News

निदेशालय मारपीट मामले में कर्मचारी तलब

बीकानेर के शिक्षा निदेशालय परिसर में पिछले दिनों एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी के साथ मारपीट और सोशल मीडिया पर कमेंट का मामला अब तूल पकड़ गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर इस मामले में जांच हो रही है, जिसके तहत संयुक्त निदेशक ने पंद्रह कर्मचारियों को आज दोपहर तलब किया है। इन कर्मचारियों से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जाएगी। उधर, इस मामले में एक एफआईआर पर बीछवाल पुलिस पहले से जांच कर रही है।

No comments