Breaking News

भीलवाड़ा में हाईवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत:दोनों ड्राइवर घायल


भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर-शाहपुरा रोड पर स्वस्ति धाम के पास मंगलवार सुबह 8 घने कोहरे के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर हादसे के बाद हाईवे पर गाडिय़ों की लंबी लाइन लग गई और लोग जमा हो गए। सूचना पर जहाजपुर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम तुरंत पहुंची। थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि दुर्घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

No comments