Breaking News

25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित

सर्दी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शिविरा पंचांग के अनुसार इस वर्ष स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक घोषित किया गया है। शिक्षा विभाग के निर्देश मिलते ही जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों ने अवकाश की औपचारिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वहीं शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि इस अवधि का उपयोग भवन मरम्मत, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक रखरखाव कार्यों को पूरा करने में किया जाए, ताकि विद्यालय खुलने पर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

No comments