आगरा-बांदीकुई रेल मार्ग पर बड़ा हादसा टला,पटरी पर डाले सीमेंट के फेंसिंग पोल|SBTNews |Rajasthan News
About This Video: आगरा–बांदीकुई रेल मार्ग पर गुरुवार रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब खेरली रेलवे स्टेशन के पास शरारती तत्वों ने फाटक संख्या 97/1 पर सीमेंट के फेंसिंग पोल रेलवे ट्रैक पर रख दिए। पटरी पर रखे पोल से गुजर रही मालगाड़ी का इंजन टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मालगाड़ी करीब 20 मिनट तक ट्रैक पर ही रुकी रही, जिससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार— ➡️ ट्रैक के पास लगे सीमेंट फेंसिंग पोल किसी ने उखाड़कर ➡️ दो अलग-अलग जगहों पर, लगभग 100 मीटर की दूरी पर ➡️ पटरी के बीच रख दिए गए थे जो किसी बड़े हादसे की साज़िश का संकेत देते हैं। घटना का पता चलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की जांच की। इस तरह की हरकतें हजारों यात्रियों की जान जोखिम में डाल देती हैं। पूरा मामला जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। 👉 वीडियो अच्छा लगे तो LIKE करें, SHARE करें और SBT Local News को SUBSCRIBE करें। Bell Icon दबाना न भूलें! SBT News — आपकी सुरक्षा, आपकी खबर। ❤️ #SBTNews #RailwayNews #AgraBandikui #TrainAccidentAverted #IndianRailways #BreakingNews #KherliStation #RailwaySafety #LocalNews #RajasthanNews
No comments