स्कूलों में कल प्रभात फेरी, पढ़ाई पर असर को लेकर सवाल
राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 18 दिसंबर को प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में पर्यावरण जागरुकता को लेकर प्रभात फेरी आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जिला कलक्टर कार्यालय से समन्वय कर कार्यक्रम की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
हालांकि इन आयोजनों को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। शिक्षक संगठनों का आरोप है कि सरकार अपनी उपलब्धियों के प्रचार के लिए स्कूलों को मंच बना रही है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
हालांकि इन आयोजनों को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। शिक्षक संगठनों का आरोप है कि सरकार अपनी उपलब्धियों के प्रचार के लिए स्कूलों को मंच बना रही है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

No comments