Breaking News

विनोद चौहान उपाध्यक्ष निर्वाचित


राजस्थान अभियोजन अधिकारी एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव 2025-27 जयपुर के बनीपार्क कोर्ट परिसर में हुए। इसमें कुल 455 अभियोजन कैडर अधिकारी मतदाताओं ने मतदान किया।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रतिभा पुरोहित तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर श्रीगंगानगर निवासी एवं पदमपुर में कार्यरत अभियोजन अधिकारी विनोद कुमार चौहान 24 मतों से विजयी हुए। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर जगमोहन महासचिव पद पर संदीप मंूड, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज यादव, संयोजक पद पर नरेन्द्र सिंह परमार तथा संगठन मंत्री पद पर क्रांति जैन निर्वाचित हुए। 

No comments