Breaking News

पौष संक्रांति पर होगा दान:सहारनपुर से 250 टन गुड़ से लदे 10 ट्रक पुष्कर पहुंचे

पौष संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में अजमेर संभाग की 500 से अधिक गो शालाओं में गायों के लिए गुड़ का दान किया जाएगा। गुड़ यूपी के सहारनपुर से पुष्कर के गुरुद्वारे में पहुंच रहा है। अब तक 10 ट्रकों से 250 टन यानी 2.50 लाख किलो से अधिक गुड़ पुष्कर पहुंच गया है तथा अभी और गुड़ के ट्रक आने बाकी हैं। यूपी से पुष्कर पहुंच रहे 40-40 किलो के गुड़ के कट्टों को गुरुद्वारा के बड़े में रखा गया। संक्रांति पुष्कर के गुरुद्वारे से ही सभी गो शाला संचालकों को गुड़ वितरण किया जाएगा।
गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब में 12 संक्रांति मनाई जाती है। इसमें मुख्य है पौष संक्रांति। पौष संक्रांति इस बार 15 दिसंबर को है।

No comments