Breaking News

बांसवाड़ा में पिकअप से टकराया ऑटो, 6 घायल

बांसवाड़ा के आंबापुरा थाना क्षेत्र के रतलाम रोड़ के गेमनपुल पर मंगलवार सुबह एक ऑटो रिक्शा बेकाबू होकर आगे चल रही पिकअप गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एम्बुलेंस के ईएमटी विजय भोई ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। घायलों में रंगी पत्नी सतुरा नापला व मंसु पुत्र काला, राधा पत्नी रूपजी, खातरी पत्नी समसु, विश्राम और बाबूलाल निवासी कटुम्बी शामिल हैं।

No comments