Breaking News

फर्जी फर्म बना जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने वाले दो गिरफ्तार

जोधपुर की सरदारपुरा थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से फॉर्म बनाकर जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करवाने के मामले में 11 महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में डीपी विनीत बंसल की मॉनिटरिंग में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
सरदारपुरा थाना अधिकारी जय किशन सोनी ने बताया कि टीम ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17 सेक्टर निवासी आरोपी आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार और भीतरी शहर के महेश छात्रावास के पीछे रहने वाले आरोपी पुरुषोत्तम पुत्र मोहनलाल केला को गिरफ्तार किया। 

No comments