डंपर के रोडवेज बस ने पीछे से मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल
बूंदी में मेज नदी की पुलिया से कुछ दूर लाखेरी -नैनवा सडक़ मार्ग पर आज सुबह आगे चल रहे डंपर के रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए है और आधा दर्जन के मामूली चोटे आई है। आधा दर्जन घायलों में अधिकांश स्कूल की छात्राएं हैं। जो कस्बे के स्कूल में पढऩे आती है। सभी घायलों को कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर बूंदी रेफर किया है। रोडवेज बस चालक के भी हाथ में चोट आई है। पुलिस ने रोडवेज बस चालक को डिटेन कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।

No comments