राजस्थान में 2.37 लाख पेंशनर्स की अटक सकती पेंशन
राजस्थान में 2.37 लाख पेंशनर्स के लिए बुरी खबर। प्रदेश के 2.37 लाख पेंशनर्स की पेंशन अटक सकती है। राजस्थान में सरकारी पेंशनर्स के लिए वार्षिक प्रक्रिया जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई थी, लेकिन समय सीमा बीतने के बावजूद प्रदेश के सवा दो लाख से अधिक पेंशनर्स ने यह अनिवार्य दस्तावेज जमा नहीं कराया है।
स्थिति यह है कि 5,85,738 पेंशनर्स में से केवल 3,13,246 ने ही अब तक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए हैं, जबकि 2,37,019 पेंशनर इससे वंचित रह गए हैं।
स्थिति यह है कि 5,85,738 पेंशनर्स में से केवल 3,13,246 ने ही अब तक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए हैं, जबकि 2,37,019 पेंशनर इससे वंचित रह गए हैं।

No comments