Breaking News

देर रात जयपुर पहुंचे रोहित शर्मा

जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पिंकसिटी एक बार फिर देश के दिग्गज क्रिकेटरों के रोमांचक मुकाबलों की साक्षी बनने जा रही है। रोहित शर्मा सोमवार देर रात 11:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। रोहित शर्मा की फ्लाइट डिले होने हो गई थी। इन्हें 10 बजे पहुंचना था। रोहित के साथ महाराष्ट्र के साथी प्लेयर शार्दूल ठाकुर भी मौजूद रहे। 
विजय हजारे ट्रॉफी के सी ग्रुप के मुकाबले की मेजबानी इस बार राजस्थान क्रिकेट संघ को मिली है। टूर्नामेंट का आयोजन 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक जयपुर में किया जाएगा।

No comments