Breaking News

आईटीएटी घूसकांड, सीबीआई ने 22 ठिकानों पर मारी रेड

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की ओर से आयकर अपीलीय अधिकरण  घूसकांड मामले में 7वें दिन मंगलवार को भी जांच जारी है। आईटीएटी घूसकांड मामले में सीबीआई ने अरेस्ट आरोपियों के 22 ठिकानों पर रेड मारी। सीबीआई रेड में बड़ी मात्रा में अवैध डॉक्यूमेंट, केसों से संबंधित फाइलें, दो लॉकर में सोने के गहने व कैश मिला हैं। वहीं, घूसकांड में पकड़े अकाउंटेंट-मेंबर की रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार दोपहर सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, आईटीएटी की न्यायिक सदस्य एस. सीता लक्ष्मी, एडवोकेट राजेंद्र सिंह सिसोदिया, मुजम्मिल और अकाउंटेंट-मेंबर कमलेश राठौड़ के 22 ठिकानों पर सीबीआई ने सर्च किया। 

No comments