Breaking News

हरियाणा में पुल से गिरा डंपर, नीचे गिरते ही डीजल टैंक फटा

हरियाणा के नूंह में आज शुक्रवार सुबह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डंपर पुल की दीवार को तोड़ता हुआ करीब 20 फुट नीचे नाले में जा गिरा। नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई।
डंपर को नीचे गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मगर, डंपर में सवार ड्राइवर और हेल्पर अंदर ही फंस गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता, जब तक दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

No comments