सोने-चांदी में तूफानी तेजी, कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
सोने-चांदी के वायदा भाव में आज 26 दिसंबर फिर बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। इस सप्ताह लगातार चौथे कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,39,089 रुपए, जबकि चांदी के भाव 2,31,800 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

No comments