Breaking News

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बीकानेर को अस्सी करोड़

बीकानेर शहर को क्लीन सिटी बनाने के लिए राज्य सरकार ने अस्सी करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। ये बजट मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने इस बजट से शहर को क्लीन एवं ग्रीन इको सिटी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
स्मार्ट सिटी योजना में 80 करोड़ रुपए का बजट आवंटित हुआ है। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों से आगामी दो दिन में प्रस्ताव तैयार कर देने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी योजना को लेकर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने प्रस्ताव दिए हैं।

No comments