Breaking News

पंजाब से जयपुर पहुंची सेना की साईकिल रैली:7 दिन में तय किया 800 किलोमीटर का सफर

विजय दिवस के मौके पर मंगलवार को साउथ वेस्टर्न कमांड की साइकिल रैली का समापन सप्त शक्ति कमांड परिसर जयपुर में हुआ। यह रैली सेना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत के तौर पर आयोजित की गई थी, जिसका फ्लैग ऑफ 9 दिसंबर को पंजाब के आसफवाला वॉर मेमोरियल, फाजिल्का से किया गया था। करीब 800 किलोमीटर से ज्यादा लंबे इस रूट पर 23 सैनिकों ने फाजिल्का, अबोहर, श्रीगंगानगर, करणपुर, अनूपगढ़, खाजूवाला और बीकानेर जैसे इलाकों से गुजरते हुए 16 दिसंबर को जयपुर पहुंचकर यात्रा पूरी की।

No comments