Breaking News

सेना के जज्बे और फिटनेस को समर्पित ऑनर रन का आयोजन 14 को


श्रीगंगानगर जिले की लालगढ़ जाटान छावनी में 14 दिसंबर 2025 को ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। इंडियन आर्मी के रिटायर्ड सैनिकों, सेवारत जवानों की बहादुरी, समर्पण और बलिदान को सम्मान देने के लिए पहली बार ऑनर रन का आयोजन किया जा रहा है। इस रन का उद्देश्य सिर्फ शहीदों और सैनिकों को श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों और युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और जागरुकता के प्रति नया उत्साह जगाना भी है।
आर्मी की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम तीन कैटेगरी—2.5 किमी, 5 किमी और 10 किमी में किया जाएगा। इसमें आम नागरिकों, युवा प्रतिभागियों, रिटायर्ड सैनिकों और वर्तमान में सेवाओं में जुटे जवानों सभी को हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। यह श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्र में इस तरह का पहला फिटनेस इवेंट है, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

No comments