स्काउट एवं गाइड की राष्ट्रीय जंबूरी में फहराया परचम
श्रीगंगानगर में भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी,लखनऊ में राजस्थान संगठन ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है।
सीओ स्काउट इंद्राज सुथार ने बताया कि गत दिनों लखनऊ में आयोजित 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी में हुई 22 प्रतियोगिताओं में से 21 में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के स्काउट गाइड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में राज्य के सभी जिलों से चयनित 1700 से अधिक स्काउट्स, गाइड्स ओर यूनिट लीडर्स ने जंबूरी में भाग लिया।

No comments