Breaking News

राजस्थान में 31 दिसंबर को बारिश का अलर्ट, नए साल पर भी मौसम बदलेगा मिजाज

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच अब बारिश का दौर भी शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर को राज्य के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 1 जनवरी को भी हल्की बारिश और घने कोहरे का अलर्ट दिया गया है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इन दिनों प्रदेश के कई हिस्से घने कोहरे और ठंड की चपेट में हैं। मंगलवार सुबह एनसीआर क्षेत्र के अलवर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि सीकर सहित शेखावाटी अंचल में भी धुंध देखने को मिली। 

No comments