Breaking News

मोदी सरकार की मनरेगा खत्म करने की तैयारी:नया बिल लाया जा रहा

मोदी सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को खत्म कर नया ग्रामीण रोजगार कानून लाने की तैयारी में है। सरकार ने इससे जुड़े बिल की कॉपी लोकसभा सांसदों के बीच सर्कुलेट की है।
मीडिया के मुताबिक ये खबर दी। इस बिल को संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है। बिल का नाम 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन बिल, 2025Ó रखा गया है।
इसमें कहा गया है कि इसका उद्देश्य 'विकसित भारत 2047Ó के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। काम के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी।

No comments