अब स्कैन टू ट्रैवल: टोकन होगा आउट, क्यूआर कोड से स्टेशन में होंगे इन
जयपुर मेट्रो शहरवासियों के सफर सुगम बनाने के लिए टोकन सिस्टम को खत्म करने जा रहा है। टोकन की जगह क्यूआर कोड से स्टेशन में यात्री प्रवेश कर सकेंगे। इस टिकट को अपने साथ भी ले जा सकेंगे। आने वाले कुछ माह में दिल्ली-मुम्बई के तर्ज पर मेट्रो की टिकट घर बैठे ही मंगवा सकेंगे। इसके लिए मेट्रो प्रशासन एक वॉट्सएप नम्बर जारी करेगा।दरअसल, मेट्रो शुरू होने से अब तक 80,000 टोकन खराब या फिर चोरी हो गए। इनको बनाने में करोड़ों रुपए खर्च हुए। इससे बचने के लिए मेट्रो प्रशासन यह कदम उठाने जा रहा है। अभी ट्रायल चल रहा है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।

No comments