Breaking News

2129 गाडिय़ों की आरसी ब्लैकलिस्ट

राजस्थान परिवहन विभाग में थ्री डिजिट के वीआइपी नंबरों के फर्जीवाड़े में एक्शन शुरू हो गया है। राजस्थान में पहली बार जयपुर आरटीओ प्रथम की ओर से कार्यवाही शुरू की गई है। जयपुर में फर्जी तरीके से बेचे गए 2129 वाहन नंबरों के मामले में वाहन स्वामियों नोटिस जारी कर दिए हैं।
इतना ही नहीं, सभी वाहनों की आरसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अब सभी वाहनों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। वैध दस्तावेज मिलने पर ही आरसी को बहाल किया जाएगा। अगर दस्तावेज अवैध पाए गए तो आरसी निरस्त कर दी जाएगी। 

No comments