Breaking News

रिद्धि सिद्धि एन्कलेव में चार घण्टे बिजली सप्लाई रही बंद




श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ मार्ग स्थित रिद्धि सिद्धि एन्कलेव प्रथम में गुरुवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब चार घण्टे तक विद्युती सप्लाई बन्द रही।  रिद्धि सिद्धि मार्किट के शोरूम एवं दुकान संचालकों सहित फूड स्ट्रीट वालों को जोधपुर विद्युत डिस्कॉम श्रीगंगानगर के चहल चौक जीएसएस द्वारा आज की गई अघोषित विद्युत कटौती के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जोधपुर विद्युत डिस्कॉम श्रीगंगानगर केे चहल चौेक जीएसएस के सहायक अभियंता ने बताया कि हनुमानगढ़ मार्ग पर रिद्धि सिद्धि एन्कलेव के पास बिजली लाइन की मेंटिनेंस की जा रही है। 

No comments