सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट युवक को डालना पड़ा महंगा
राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है. स्थानीय पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि उसे उसकी करतूत के लिए सार्वजनिक रूप से सबक भी सिखाया. पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवक जतिन राजपूत को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे गलती का एहसास कराने और समाज को एक कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से, पुलिस ने सिर मुंडवाकर उसका पूरे सैंपऊ बाजार में जुलूस निकाला गया.

No comments