पटवारी भर्ती-डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन की डेट बढ़ाई
पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में पास हुए कैंडिडेट्स के लिए पात्रता जांच और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन की डेट 22 दिसंबर तक बढ़ा दी है। राजस्व मंडल प्रशासन ने गैर-मौजूद रहे उम्मीदवारों को लास्ट मौका दिया है। 3705 पदों पर भर्ती के लिए 7410 कैंडिडेट्स को बुलाया था और अब तक करीब साढ़े छह हजार कैंडिडेट्स की पात्रता जांच और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन हुआ है। राजस्व बोर्ड के उप निबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि इसके बाद 17 दिसंबर तक कैंडिडेट्स को मौका दिया गया।

No comments