राजस्थान में स्लीपर बस के परखच्चे उड़े
राजस्थान के फतेहपुर इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 50 यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस मंगलवार रात लगभग 11 बजे जयपुर-बीकानेर हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 28 यात्री घायल हो गए।
बस में सवार सभी लोग वैष्णो देवी से लौटकर खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही बस फतेहपुर के पास पहुंची, अचानक एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का सामने का हिस्सा बुरी तरह टूट गया।

No comments