Breaking News

चंबल रिवर फ्रंट पर स्थापित दुनिया की सबसे बड़ी घंटी फिलहाल नहीं बजेगी

राजस्थान के यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा शुक्रवार को कोटा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया और मीडिया से बातचीत की। चंबल रिवर फ्रंट को लेकर उन्होंने इसे अब तक एक सफेद हाथी बताया और कहा कि यह परियोजना अपेक्षित लाभ नहीं दे पाई है।
चंबल रिवर फ्रंट पर लगी दुनिया की सबसे बड़ी घंटी को लेकर खर्रा ने कहा कि इसके संचालन को लेकर कई विशेषज्ञों से बातचीत की गई है, लेकिन इसे चलाने वाले उपयुक्त एक्सपर्ट फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में घंटी के खुलने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है।

No comments