Breaking News

पीपीसी के लिए 2.80 करोड़ रजिस्ट्रेशन दर्ज, टूटेगा पिछले साल का रिकॉर्ड

रीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के लिए स्टूडेंट्स के साथ ही टीचर्स एवं पेरेंट्स में भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। अब तक पीपीसी 2026 के लिए 2.80 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज किये जा चुके हैं। इसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 निर्धारित है। 
पिछले साल परीक्षा पे चर्चा के लिए 3.53 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके चलते गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स द्वारा इसे मान्यता दी गई थी। अब इस बार यह रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। इस बार 4 करोड़ रजिस्ट्रेशन प्राप्त होने का अनुमान है।

No comments