Breaking News

जेल में मोबाइल रखने वाला बंदी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने उप कारागृह में मोबाइल फोन रखने के आरोप में विचाराधीन बंदी को मुकदमे में गिरफ़्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पिछले दिनों उप कारापाल नरेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में जेल स्टाफ ने बैरीक संख्या 3 में तलाशी ली थी। इस दौरान विचाराधीन बंदी सुनील राजपूत निवासी भोजेवाला राजियासर के कब्जा से एक आईफोन बरामद हुआ था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उप कारपाल ने बंदी के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच अधिकारी हवलदार मोहनलाल ने मुकदमे की जांच के बाद जेल से बंदी सुनील कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया।

No comments