राजस्थान में पहली बार सैन्य क्षेत्र से बाहर हो रही आर्मी डे परेड
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना प्रत्येक देशवासी का गर्व और अभिमान है। सेना के शौर्य, त्याग और बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि 78वें थल सेना दिवस परेड का आयोजन जयपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि यह पहली बार सैन्य छावनी से बाहर आयोजित किया जा रहा है।
पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर आर्मी डे परेड का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन जयपुर में होने जा रहा है। 15 जनवरी को होने जा रही इस परेड के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों ताकि वे सेना की वीरगाथा के बारे में और अधिक जान सके।

No comments